अखिलेश यादव की संपत्ति के ये आंकड़े आपको करेंगे हैरान, जांच हुई तो…

अखिलेश यादवलखनऊ। यूपी के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के हारने के बाद अब सूबे में योगी आदित्यनाथ की सरकार बन चुकी है। बीती 1 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपना 44वां जन्मदिन मनाया था। जिसमें फिर पैसों की बारिश हुई। जिसको लेकर अब चर्चा हो रही है। कारण है कि लालू के परिवार पर सीबीआई और ईडी के छापे चल रहे हैं जिसमें कई बड़े घोटालों के रहस्‍य खुल रहे हैं। ऐसे में यादव परिवार के संपत्‍ति के आंकड़े भी सभी को हैरान कर सकते हैं। यही वजह है कि हम उनके संम्‍पत्‍ति के आंकड़ों को आपसे साझा कर रहे हैं।

संपत्ति में लगे हैं चार चांद

  • पूर्व सीएम अखिलेश यादव पहली बार राजनीति में साल 2000 में सांसद बन कर आये।
  • उस समय सपा मुखिया अखिलेश यादव की उम्र मात्र 27 साल की ही थी।
  • अखिलेश ने कन्नौज सीट से लगातार 2012 तक अपना वर्चस्व बनाये रखा था।
  • मगर अखिलेश यादव के यूपी का सीएम बनने के कारण उन्होंने ये सीट छोड़ दी थी।
  • उनके इस सीट को खाली करने के बाद उपचुनाव में पत्नी डिम्पल यादव ने जीत दर्ज की थी।
  • अखिलेश यादव ने यूपी का सीएम बनने के समय दाखिल हलफनामे में पूरी जानकारी दी थी।

अखिलेश यादव

  • इसके अनुसार अखिलेश यादव के पास 2012 में 78.6 लाख के खेती हुआ करते थे।
  • मगर 2014 के हलफनामे के अनुसार अखिलेश के पास 7.8 करोड़ के खेत है।
  • इसी तरह साल 2012 में अखिलेश के पास 1.32 करोड़ की दुकाने थी।
  • मगर अब उनके पास लगभग 6.8 करोड़ की दुकाने हो गयी है।
  • ऐसे ही साल 2012 में अखिलेश के पास 1.42 करोड़ का बंगला हुआ करता था।
  • मगर साल 2014 के अनुसार उनके पास 6.9 करोड़ के बंगले हो गये है।

यह भी पढ़ें : जी-20 सम्मेलन में ट्रंप ने मोदी से की अनौपचारिक बातचीत

  • साल 2012 के अनुसार अखिलेश यादव के पास 3.6 लाख के प्लाट हुआ करते थे।
  • मगर अब उनके पास 12.9 लाख के प्लाट की संपत्ति है।
  • इसी क्रम में साल 2012 में अखिलेश की संपत्ति 8 करोड़ हुआ करती थी।
  • मगर अब साल 2014 में उनके पास कुल 28 करोड़ की संपत्ति हो चुकी है।
  • अखिलेश के बैंक में साल 2012 में 1.8 करोड़ हुआ करते थे।
  • मगर साल 2014 के अनुसार उनके खाते में 2.4 करोड़ रूपये हो गये है।

इससे पता चलता है कि अखिलेश यादव की संपत्ति में लगभग 10 गुना बढ़ोत्तरी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें : बाजार में जारी GST इफैक्ट, ह्यूंडई ने घटाई कारों की कीमतें

LIVE TV