
मुंबई| अपने शानदार एक्शन दृश्यों के लिए मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार गति के बदलते मापदंडों को लेकर सोच में पड़ गए हैं।
मार्शल आर्ट्स में प्रशिक्षित अक्षय ने ट्विटर पर 1990 के दशक में एक पुरस्कार समारोह में किए गए अपने प्रदर्शन का एक वीडियो साझा किया।
वीडियो के कैप्शन में अक्षय ने लिखा, “वह समय जब गति को इस बात से आंका जाता था कि आप कितनी तेजी से पंच कर सकते हैं, न कि यह देखा जाता था कि आप कितनी तेज गति से टाइपिंग कर सकते हैं।”
एक मिनट के इस वीडियो में अक्षय अन्य मार्शल आर्ट्स कलाकारों की मदद से मार्शल आर्ट के करतब दिखाते नजर आ रहे हैं।
अक्षय की आने वाली फिल्में ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ और ‘2.0’ हैं।
#ThrowBack to when speed was about how fast you could punch not how fast you could type!! ?? #ThursdayMotivation pic.twitter.com/FWPcWmNYw1
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 9, 2017