अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा द्वारा अभिनीत फिल्म ‘केसरी’ आज हो रही रिलीज, देखिए किस युद्ध पर आधारित है मूवी

मुंबई। फिल्म केसरी होली के मौके पर रिलीज़ हो रही है इस फिल्म में अक्षय कुमार के अभिनय का एक अलग अंदाज़ देखने को मिलेगा। बैटल ऑफ सारागढ़ी पर आधारित इस फिल्म का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतज़ार था।

अक्षय कुमार के अलावा इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा भी अहम भूमिका में हैं। बैटल ऑफ सारागढ़ी एक ऐसी घटना है जिसके बारे में इतिहास की पुस्तकों में ज्यादा कुछ नहीं लिखा है और न ही देश की युवा पीढ़ी इस घटना के बारे में कुछ जानती है। जबकि अंग्रेज़ सारागढ़ी के नाम पर सारागढ़ी दिवस मनाते हैं।

कुछ दिन पहले इस फिल्म के सान्ग लान्चिंग के मौके पर अक्षय कुमार ने कहा था कि उन्हें इस बात का दुख है इस अदम्य साहस और वीरता के बारे में किसी भी इतिहास की किताब में कुछ बताया नहीं जाता है जबकि अंग्रेज़ आज भी इस घटना को याद करने के लिए दिवस मनाते हैं।

उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया था कि इस फिल्म के बारे में जब उन्हें जानकारी मिली तब उन्होंने गूगल पर इस विषय के बारे में छानबीन की। तब उन्हें पता चला कि गूगल पर इसके बारे में बहुत ही कम मात्रा में जानकारी उपलब्ध है।

ऐसा ही कुछ उनकी फिल्म एयरलिफ्ट के साथ भी हुआ था। जब उन्हें वह फिल्म ऑफर हुई थी तब उसके बारे में मात्र एक आर्टिकल ही पढ़ने को मिला था लेकिन फिल्म आने के बाद उस पर लाखों की संख्या में लेख उपलब्ध हैं।

आपको बता दें कि सारागढ़ी का युद्ध 12 सिंतबर 1897 को अंग्रेज़ो और अफगान ओराक्ज़ई जनजातियों के बीच लड़ा गया था। यह अब के पाकिस्तान में स्थित उत्तर पश्चिम फ्रण्टियर प्रान्त (खैबर पखतुन्खवा) में हुआ।

विश्व के सबसे महंगे शहर सिंगापुर व पेरिस, सबसे सस्ते हैं भारत के ये तीन पर्यटन

तब सिख ब्रिटिश फौज में सिख रेजिमेंट की चौथी बटालियन थी जिसमें 21 सिख थे, जिन पर 10000 अफ्गानों ने हमला कर दिया था। सिखों का नेतृत्व कर रहे हवलदार ईशर सिंह ने मरते दम तक लड़ने का फैसला किया। इसे सैन्य इतिहास के सबसे महान अंत वाले युद्धो में से एक माना जाता है। फिल्म केसरी इसी घटना पर आधारित फिल्म है जो धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित है।

LIVE TV