अंडमान निकोबार द्वीप समूहों में बचाए गए सभी पर्यटक

अंडमान निकोबारनई दिल्ली| अंडमान निकोबार द्वीप समूहों के हेवेलॉक और नील द्वीपों में फंसे 12 विदेशी समेत सभी 2376 पर्यटकों को सुरक्षित पोर्ट ब्लेयर ले आया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक चक्रवाती तूफान के आने से पहले अंडमान एवं निकोबार आपदा प्रबंधन के आग्रह पर निकासी अभियान शुरू किया गया था। चक्रवाती तूफान के पोर्ट ब्लेयर से 36 किलोमीटर दूर हेवेलॉक द्वीप से टकराने की आशंका थी।

अंडमान निकोबार में आया था चक्रवाती तूफ़ान

भारतीय नौ सेना के छह जहाज, भारतीय तटरक्षक के दो जहाज और भारतीय वायु सेना के तीन एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टरों ने बचाव अभियान को अंजाम दिया।

अभियान में भाग लेने वाले भरतीय नौसेना के छह जहाजों में करमुख, कुंभीर, बित्रा, बरातंग, एलसीयू 27 और एलसीयू 38 शामिल थे।

भारतीय वायु सेना के तीन हेलीकॉप्टरों ने हेवेलॉक से 11 और नील द्वीप से 3 उड़ानें भरीं।

LIVE TV