आज के दिन जन्मे लोगों का भाग्यफल
अंक ज्योतिष के मुताबिक, ‘‘अंक सभी के विचारों, उनके तौर तरीकों, यहां तक कि आकृति को भी नियंत्रित करता हैं। यही कारण है कि दैनिक आपदाग्रस्तता हो या किसी भी तरह का दैविक विध्वंस, उसके मूल में अंकों की ही भूमिका होती है।’’
अंको का असर हमारे जीवन में अच्छा या बुरा दोनों तरीकों से सामने आता है। ज्योतिष शास्त्र में भी अंक ज्योतिष को बेहद सटीक बताया गया है। अंक ज्योतिष में गणित के नियमों का उपयोग करके भाग्य फल बताया जाता है।
तो आइए जानते हैं कि वर्ष भर में हर महीने की 8 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति के जीवन पर इस अंक का क्या प्रभाव पड़ता है।
8 तारीख को जन्म लेने वालों का भाग्यफल–
किसी भी माह की 8 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति अंक 8 वाले होते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार ये लोग काफी रहस्यमय स्वभाव के होते हैैं। इन्हें समझना काफी मुश्किल होता है।
अंक 8 के लोगों का व्यवहार अन्य अंक वालों से बिल्कुल अलग होता है। यह लोग हर बात को बहुत गहराई से सोचते हंै तथा बोलनेे में स्पष्टवादी होते हैं। इसलिए अपने जीवन में इनको कई प्रकार के कष्टों का सामना करना पड़ता है।
इस अंक के लोगों में मनोबल एवं आध्यात्मिक शक्ति अधिक होती है। इन लोगों का परमात्मा पर विश्वास अधिक होता है।
इन लोगों के लिए शनिवार का दिन विशेष होता है। इसके साथ ही सोमवार और रविवार भी इनके लिए फायदेमंद रहते हैं।
इस दिन जन्में लोगों के लिए ध्यान रखने योग्य कुछ ख़ास बातें–
- इन लोगों के लिए किसी भी माह के लिए 8, 17 और 26 तारीखें बहुत शुभ रहती हैं।
- रंगों में इनके लिए गहरा भूरा रंग, नीला, काला और बैंगनी शुभ रहता है।
- इनके लिए काला नीलम या काला मोती धारण करना शुभ रहता है।