
शंघाई। पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में अपने गंतव्य पर वापस लौट रहा एक समुद्री टोही हेलीकॉप्टर मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चार लोगों की जान चली गई। ईस्ट चाइना सी ब्रांच ऑफ द स्टेट ओशनिक एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, “चाइना मरीन सर्विलांस बी-7115 नामक हेलीकॉप्टर अपराह्न 1.26 बजे लापता होने से पहले नियमित गश्त पर था।”
हेलीकॉप्टर का मलबा मिला
दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का मलबा तटीय शहर झूशान के दाकिंगशान पहाड़ पर मिला। पीड़ितों में चालक दल के दो सदस्य तथा दो समुद्री कानून प्रवर्तन के कर्मचारी थे।