
अलीगढ़। हिन्दुओं के पलायन की खबरें एक बार फिर सामने आ रही हैं। इस बार बस जगह का फर्क है। खबरों के मुताबिक अलीगढ़ में कई हिन्दू परिवार घर छोड़ने को मजबूर हैं। इसकी वजह क्या है, कोई बताना नहीं चाहता। बस नाम न बताने की शर्त पर लोग इतना बता रहे हैं कि हिन्दू लड़की से छेड़छाड़ हुई थी। विरोध करने पर मुस्लिम युवकों ने पीडि़त और उसके घरवालों को पीटा। पुलिस को भी अपने साथ मिला लिया।
परिवार को कहीं न्याय नहीं मिला तो उसे इलाका छोड़ना पड़ा। एक हिन्दू परिवार यहां से गया तो मुस्लिम युवकों की हिम्मत बढ़ गई। उन्होंने दबदबा बनाए रखने के लिए हिन्दू परिवारों पर जोर-आजमाइश शुरू कर दी। मुश्किल में आए कई हिन्दू परिवार अब इलाका छोड़ रहे हैं। लोगों ने अपने घरों और दुकानों के बाहर संपत्ति बिकाऊ होने के बोर्ड टांग दिए हैं। अलीगढ़ में दुकान के बाहर टंगे बोर्ड इशारा कर रहे हैं कि यहां कुछ भारी गड़बड़ है। एक बोर्ड पर लिखा है कि जान है तो जहान है, ये दुकान बिकाऊ है।
गुरूवार को हुई इस घटना के बाद इलाके में बवाल मचा था। लोगों का कहना है की अब पुलिस इन घरों और दुकानों के बाहर से बोर्ड हटवा रही है ताकि किसी को इस घटना का पता न चले। पुलिस ने इसे मामूली छेड़छाड़ की घटना बताया है वही स्थानीय लोगों के अनुसार अब हालत असहनीय हो गए है। एक हिन्दू युवक ने बताया मुस्लिम पक्ष के डर से हिन्दू लडकियों ने स्कूल तक जाना छोड़ दिया है और महिलाएं अब घरों से बाहर निकलने से भी डरती है।
पुलिस के अनुसार इलाके में तनाव है लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। स्थानीय सांसद के अनुसार उन्होंने प्रशासन से इस पर कार्यवाई करने की बात कही है लेकिन अब तक केवल एक गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने कहा की यूपी में केवल मुसलमानो की सुनी जाती है उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है।