स्मृति ईरानी से वापस लिया एचआरडी मंत्रालय, मिल सकती है यह बड़ी जिम्मेदारी

स्मृति ईरानी नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट का दूसरा विस्‍तार आज हो गया। इस विस्‍तार के बाद जब मंत्रालयों का खुलासा किया गया तो कुछ चौंकाने वाले फैसले सामने आए। प्रधानमंत्री मोदी की सबसे करीबी मानी जाने वाली स्मृति ईरानी से उनके शिक्षा और मानव संसाधन विकास मंत्रालय को छीन लिया गया है। वहीं अब इस मंत्रालय को प्रकाश जावड़ेकर को सौंपा गया है।

स्मृति ईरानी से छिना मंत्रालय

वहीं स्‍मृति ईरानी को अब कपड़ा मंत्रालय दिया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि उनके पास काम कम होगा। लेकिन अब वह यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट सकती हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी के यूपी में चुनाव लड़ने की चर्चाएं चल रही हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रियंका को टक्कर देने के लिए स्म‍ृति पर काम का दबाव कम किया गया है।

पीएम मोदी की नई कैबिनेट

नरेंद्र मोदी    –     प्रधानमंत्री

राजनाथ सिंह  –     गृह मंत्री

सुषमा स्वराज  –     विदेश मंत्री

अरुण जेटली  –     वित्त मंत्री

वेंकैया नायडू   –     शहरी विकास मंत्रालय, आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन, सूचना और प्रसारण मंत्रालय

नितिन गडकरी –     सड़क परिवहन और हाईवे मंत्रालय, जहाजरानी

मनोहर पर्रिकर –     रक्षा मंत्री

सुरेश प्रभु     –     रेल मंत्री

डीवी सदानंद गौड़ा-    सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री

उमा भारती    –     जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय

नजमा हेपतुल्ला-     अल्पसंख्यक मंत्रालय

रामविलास पासवान- उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय

कलराज मिश्र- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय

मेनका गांधी- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

अनंतकुमार- रसायन एवं उर्वरक, संसदीय कार्य मंत्री

रविशंकर प्रसाद- कानून मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी

जेपी नड्डा- स्वास्थ मंत्री

अशोक गणपति राजू- नागरिक उड्डयन मंत्री

अनंत गीते- भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय

हरसिमरत कौर बादल- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री

नरेंद्र सिंह तोमर- ग्रामीण विकास मंत्री, पंचायती राज मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता

चौधरी बिरेंद्र सिंह- स्टील मंत्रालय

जुएल उरांव- जनजातीय मामले

राधा मोहन सिंह- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय

थावरचन्द गेहलोत- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता

स्मृति ईरानी- कपड़ा मंत्रालय

डॉ. हर्षवर्धन- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, भू विज्ञान

प्रकाश जावड़ेकर- मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय

LIVE TV