सलमान खान की शादी की डेट तो तय लेकिन…

मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान वह बॉलीवुड के सबसे हैंड्सम एलिजिबल बैचलर हैं। सलमान से हमेशा ही उनकी शादी के बारे में पूछा जाता रहा है। वहीं अब खबर है कि उनकी शादी की डेट तय हो गई है। सानिया मिर्ज़ा की बुक ‘ऐस अगेंस्ट ऑड्स’ को लांच करने पहुंचे सलमान ने बताया कि वह 18 नवंबर को शादी करने वाले हैं। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वह किस साल शादी करेंगे।

यह भी पढ़ें; दीपिका की हॉलीवुड फिल्म का टीजर रिलीज़

 

सुपरस्टार सलमान

सलमान ने कहा कि उन पर शादी करने का दबाव बनाया जा रहा हैं। उनकी बहनें और मां शादी का प्रेशर डाल रही  हैं। इसलिए वह शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं।

सुपरस्टार सलमान और लूलिया वंतूर

बीते कई दिनों से सलमान और उनकी रोमानियन फ्रेंड लूलिया वंतूर के अफेयर की खबरें सामने आती रही हैं, लेकिन दोनों ने अपने रिलेशनशिप की बात नहीं स्वीकार की है। लूलिया को सलमान के साथ कई बार देखा गया है। वह सलमान के फैमिली फंक्शन में हमेशा नजर आती रही हैं। लूलिया सलमान की मां और बहनों के साथ कई बार दिखाई दे चुकी हैं। खबरों के मुताबिक सलमान साल 2016 में ही शादी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें; अब ‘ट्यूबलाइट’ बनेंगे सलमान खान

LIVE TV