सर्जिकल स्ट्राइक के बाद 41वीं बार सीजफायर का उल्लंघन, निशाने पर आम नागरिक, घर छोड़ने पर मजबूर    

सीजफायर का उल्लंघनश्रीनगर। पाकिस्तान ने सीमा पर एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया। आंकड़ों पर अगर गौर करें तो भारत की ओर से की गयी सर्जिकल स्ट्राइक के बाद ये 41वीं बार है, जब सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया गया। अरनिया और आरएस पूरा में रात दो बजे से फायरिंग जारी है। इस फायरिंग में छह नागरिकों के घायल होने की खबर सामने आयी है। हालांकि बीएसएफ की ओर से जवाबी हमला किया जा रहा है। लेकिन लगातार सीमापार से होने वाली इस फायरिं में मुख्य रूप से स्थानीय नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे लोगों में इस कदर डर बैठ गया है कि लोग अपना घर तक छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं।

सीजफायर का उल्लंघन

बुधवार को भी पाकिस्तान की ओर से रुक-रुक कर फायरिंग की गयी थी। इसमें एक बीएसफ जवान जख्मी हुआ था।

पाकिस्तान की ओर से मंगलवार से फायरिंग का सिलसिला जारी है। इसमें मुख्य रूप से नौशेरा, आरएस पुरा और अरनिया जैसे सेक्टर को निशाना बनाया जा रहा है। इसी हफ्ते सोमवार को सीमापार से फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया था। एक बच्चे की भी मौत हो गई थी।

सीमा पार से होने वाली इस फायरिंग में ज्यादातर आम नागरिक पाकिस्तानी गोलियों का निशाना बन रहे हैं। पिछले पांच दिनों में 30 से ज्यादा आम लोग घायल हो चुके हैं।

घायल हुए लोगों का यहां के सरकारी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। खबर यह भी है कि लगातार हो रही इस फायरिंग से लोगों में दहशत बैठ गयी है। इसके कारण इन सेक्टर्स के कई गांवों में रहने वाले लोग अपना घर छोड़कर जा चुके हैं।

LIVE TV