ड्राइवर का बेटा बना लंदन का पहला मुस्लिम मेयर

लंदन। ब्रिटेन की मुख्य विपक्षी लेबर पार्टी के नेता सादिक खान लंदन के नये मेयर चुने गए हैं। सादिक खान ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी कंजर्वेटिव के उम्मीदवार जैक गोल्डस्मिथ को हरा कर जीत हासिल की। सादिक खान लंदन के मेयर बनने वाले पहले मुसलमान हैं, साथ ही वे यूरोपियन संघ की किसी भी राजधानी के पहले मुसलमान मेयर हैं। लंदन के मेयर पद के चुनाव के नतीजे लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कोबेन के लिए भी उत्साहवर्धक रहे हैं। ब्रिटेन के अन्य हिस्सों में हुए चुनावों में लेबर पार्टी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। स्कॉटलैंड में लेबर पार्टी तीसरे नंबर पर पहुँच गई है। पहले वह यहां आगे थी। सादिक खान की ये उप‍लब्धि बहुत मायने रखती है।

सादिक खान

सादिक खान के पिता थे बस ड्राइवर

लंदन के नए मेयर सादिक खान का शुरुआती जीवन बहुत आसान नहीं रहा है। सादिक़ ख़ान को न ही राजनीति विरासत में मिली है और न ही दौलत। पाकिस्तानी मूल के सादिक किसी अमीर घराने से ताल्लुक नहीं रखते, और वे एक कर्मठ व्यक्ति के बेटे हैं। उनके पिता लंदन में बस ड्राइवर थे और मां सिलाई करके घर का ख़र्च चलाने में मदद करती थीं।
ब्रिटेन की मुख्य विपक्षी पार्टी को स्कॉटलैंड, वेल्स, इंग्लैंड और उत्तरी आयरलैंड के हिस्सों में हार का मुंह देखना पड़ा। सादिक खान ने कहा, ‘मैं हमेशा थोड़ा चिंतित रहता हूं, मुझे प्रचार करना पसंद है, मुझे लंदनवासियों से बात करना पसंद है।’

लेबर पार्टी के प्रत्याशी 45 वर्षीय खान एक बस ड्राइवर के बेटे हैं। उनका मुकाबला कंजर्वेटिव पार्टी के 41 वर्षीय जैक गोल्ड स्मिथ से था, जो एक अरबपति का बेटा होने के साथ उनसे अधिक शिक्षित व्यक्ति हैं। खान को ओपिनियन पोल में काफी बढ़त मिली थी। ब्रिटेन में स्कॉटलैंड और वेल्स में नये प्रशासन, इंग्लैंड में 2700 से ज्यादा स्थानीय अधिकारी और लंदन में मेयर के चुनाव के लिए कल मतदान हुआ था।

विवादों से भी रहा रिश्‍ता

 1 कट्टरपंथियों से रिश्ते
– सादिक खान नेशन ऑफ इस्लाम ग्रुप के लीडर बाबर अहमद काे रिप्रेजेंट करते थे। अहमद ने तालिबान को सपोर्ट करने की बात कबूली थी।
– इस वजह से अहमद को अमेरिका में जेल में डाला गया था। इस वजह से सादिक पर भी कट्टरपंथियों से रिश्ते रखने के आरोप लगे थे।
 2 मोदी विरोधी इमेज
– जैक गोल्डस्मिथ ने मेयर के इलेक्शन में मोदी कार्ड खेला।
– उन्होंने एक पोस्टर छपवाया जिसमें एक तरफ सादिक खान की फोटो के साथ लिखा था कि खान ने यूके में मोदी की एंट्री पर बैन लगाने की मांग करने वाले लेबर पार्टी के लीडर का सपोर्ट किया था।
– खान पिछले साल वेम्बली स्टेडियम में हुए ‘यूके वेलकम्स मोदी’ इवेंट में भी नहीं गए थे।
– वहीं, गोल्डस्मिथ ने खुद की मोदी के साथ फोटो का पोस्टर छापते हुए लिखा था कि हमने मोदी का स्वागत किया था।
– उन्होंने कहा था कि मेयर बनने पर वे भारतीय कम्युनिटी की लूट-चोरी जैसी घटनाओं से हिफाजत करेंगे।
– उन्होंने यह भी लिखा था कि वे लंदन में दिवाली, नवरात्रि और जन्माष्टमी जैसे त्योहार मनाते आए हैं।
LIVE TV