समाजवादी पार्टी ने जारी की विधानपरिषद प्रत्याशियों की सूची
लखनऊ| समाजवादी पार्टी की तरफ से शिवपाल सिंह यादव ने विधानपरिषद प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है| ये फैसला सपा की केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया गया है|
विधान परिषद के लिए बलराम यादव, शतरुद्ध प्रसाद, यशवंत सिंह, बुक्कल नवाब, रामसुंदर दास निषाद, जगजीवन प्रसाद, कमलेश पाठक और रणविजय सिंह के नामों का ऐलान किया गया है|