रमजान में उपदेश देने गये मौलवी समुंदर किनारे संबंध बनाते गिरफ्तार

शारीरिक संबंध रबात : कासाबलांका के उत्तर में समुद्र तट पर एक कार में मोरक्को के इस्लामी संगठन के दो वरिष्ठ पदाधिकारियों को पुलिस ने शारीरिक संबंध बनाते गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने इनके पकड़े जाने की पुष्टि की है। दोनों ही एक इस्लामिक संगठन के प्रचारक का काम करते हैं।

शारीरिक संबंध बनाने की सजा मौत!

कासाबलांका उत्तर अफ्रीकी देश मोरक्को की व्यापारिक राजधानी है। यह संगठन जिन बातों का प्रचार करता है, उसमें शुद्धतावादी विश्व दृष्टिकोण भी शामिल है, जिसके तहत इस तरह के काम की सजा मौत मानी जाती है।

पुलिस द्वारा समुद्र तट पर शारीरिक संबंध बनाते गिरफ्तार किए माउले उमर बेन हमाद रबात में कला संकाय में इस्लामिक स्टडीज के प्रोफेसर हैं। उनकी शादी हो चुकी है और सात बच्चे हैं। वहीं फातिमा नेज्जार विधवा हैं। वह भी छह बच्चों की मां हैं।

यह भी पढ़ें : कहीं स्‍मार्टफोन तो नहीं आपकी बीमारी का कारण, ध्‍यान से पढि़ए क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर !

मोहम्मदिया इलाके में अलमंसूरिया समुद्र तट के पास 20 अगस्त को पुलिस ने एक मर्सीडीज कार में दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इसके बाद पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माउले और फातिमा मूवमेंट फॉर यूनिफिकेशन एंड रिफार्म के पहले और दूसरे उपाध्यक्ष हैं। गिरफ्तारी के एक दिन बाद दोनों को अभियोजक के पास पेश किया गया। दोनों की सशर्त रिहाई हुई है।

इस मामले में मुकदमे की सुनवाई एक सितंबर को तय की गई है। बेन हमाद वर्ल्ड यूनियन ऑफ मुस्लिम उलेमा के सदस्य और लीग आफ उलेमा अहल-असुन्ना जैसे धार्मिक संगठन के महासचिव हैं।

यह भी पढ़ें : सोशल प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम ने पार किया एक करोड़ का आंकड़ा

बेन को रमजान के महीने में एमयूआर के एक विशेष दूत के रूप में धर्मोपदेश देने के लिए विदेश भेजता है। उनको दार अल कुरान नामक एक संगठन के मुख्य प्रचारक के रूप में भी जाना जाता है।

इसका गठन मोहम्मदिया में वर्ष 1996 में 14 फरवरी को किया गया था। यह बच्चों को कुरान पढ़ाने के लिए समर्पित है। हमाद ने शुक्रवार की नमाज में खातिब के रूप में भी काम किया है। धर्मोपदेश देने के मामले में उनकी अच्छी साख है।

LIVE TV