शर्मसार ! एक बार फिर दोहराया निर्भया कांड , चलती कार में महिला के साथ हुआ दुष्कर्म…

देश में अपराध दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। बतादें की सरकार इन पर कोई शिकंजा नहीं लगा पर रही हैं। वहीं देखा जाये तो दिल्ली में सबसे बड़ा कांड निर्भया कांड जैसी दर्दनाक घटना सामने आई हैं।

 

 

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में दिल्ली के निर्भया कांड जैसी घटना सामने आई है। यहां एक 32 वर्षीय महिला से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने उसे सड़क पर फेंक दिया।वहीं महिला, अस्पताल में भर्ती अपनी छह साल की बीमार बेटी से मिलकर लौट रही थी। घटना मंगलवार रात की है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।  पुलिस ने गुरुवार को बताया कि 32 वर्षीय पीड़िता से चलती कार में दुष्कर्म कर आरोपियों ने उसे सर्किट हाउस के पास फेंक दिया, बाद में लोगों ने उसे जीबी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के पति ने बुधवार को पूर्वी अगरतला महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई और उसी दिन छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

महिला का जानने वाला था ऑटो रिक्शा चालक –

बाराबंकी का प्रियांशु है नया गूगल बॉय, चन्द सेकेंडों में बता देता हैं बड़े बड़े सवालों के जवाब

पूर्वी अगरतला महिला थाने की प्रभारी मुमताज हसीना ने शिकायत के हवाले से बताया कि मंगलवार करीब शाम साढ़े सात बजे पीड़िता घर जाने के लिए ऑटो रिक्शा में सवार हुई जिसके चालक को वह जानती थी। उन्होंने बताया कि जब ऑटो रिक्शा चालक ने वाहन को दूसरे रास्ते पर मोड़ा तो महिला ने विरोध किया लेकिन चालक और यात्रियों को लेने की बात कर दूसरे रास्ते पर चला गया।

दरसअल रास्ते में चार लोग ऑटो रिक्शा में सवार हुए और महिला के हाथ और मुंह बांध दिया। बाद में उन्होंने उसे कार में डाला और करीब 15 किलोमीटर दूर नरसिंहगढ़ ले गए जहां चार और लोग इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वे भी कार में सवार हुए और सभी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया तथा रात करीब साढ़े ग्यारह बजे सर्किट हाउस के पास पीड़िता को फेंक दिया।

 

LIVE TV