मुंबई के इस स्कूल के बच्चे तय करेंगे विराट की गर्लफ्रेंड कौन!

विराट कोहली की गर्लफ्रेंडविराट कोहली की गर्लफ्रेंड का नाम ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर तो चर्चा में रहता है लेकिन अब यह सवाल एग्जाम में भी आने लगा है। ताजा मामला महाराष्‍ट्र के भिवंडी का है। यहां चाचा नेहरू हिन्दी हाईस्कूल की कक्षा नौ की परीक्षा में यह सवाल किया गया है।

विराट कोहली की गर्लफ्रेंड कौन?

कक्षा नौवीं के फिजिकल ट्रेनिंग (पीटी) के पेपर में विराट कोहली की गर्लफ्रेंड का नाम पूछा गया। प्रश्न के जवाब में विकल्प के तौर पर प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण के नाम दिए गए थे।

विराट और अनुष्‍का की खबरें लगातार चर्चा में रहती हैं, इसलिए ज्यादातर बच्चों ने सही जवाब दे दिया। लेकिन यह सवाल क्यों पूछा गया, इसका जवाब देने कोई सामने नहीं आया है।

यह पहला मौका नहीं है, जब कलाकारों या खिलाडि़यों के निजी जीवन से जुड़े सवालों का इस तरह मजाक बनता है। इससे पहले दीपिका पादुकोण और मूवी बाहुबली से जुड़े सवाल भी बच्चों से पूछे गए हैं।

विराट कोहली की गर्लफ्रेंड

सिविल इंजीनियरिंग के एग्जाम में तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली के संबंध में सवाल पूछा गया था। वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों से कहा गया था कि वे फिल्म में युद्ध के दृश्यों के लिए इंजीनियरिंग सेट पीस तैयार करें।

सितंबर में हुई एयरफोर्स की परीक्षा में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से संबंधित सवाल पूछा गया था। सवाल था कि दीपिका पादुकोण को 2016 में फिल्मफेयर अवॉर्ड किस फिल्म के लिए मिला है? इसके जवाब में चार विकल्प दिए गए थे। इनमें बाजीराव मस्तानी, हैपी न्यू ईयर, तमाशा और पीकू फिल्में शामिल थीं।

LIVE TV