इन 10 विमानों ने ‘टेकऑफ’ तो किया लेकिन कभी ‘लैंड’ नहीं हुए
गुरुवार को मिस्र की विमानन कंपनी इजिप्ट एयर का पेरिस से काहिरा आ रहा विमान गुरुवार को रडार से गायब हो गया। इसमें 66 लोग सवार थे।
विमानन कंपनी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, विमान के रडार से गायब होने के लगभग दो घंटे बाद तड़के 4.26 बजे विमान से संकट का एक संदेश आया।
विमान ने रात 11.09 बजे पेरिस से उड़ान भरी थी और इसे तड़के 3.15 बजे काहिरा में उतरना था। विमान का तड़के 2.45 बजे रडार से संपर्क टूट गया।
विमान हादसे
इससे पहले भी कई विमान हादसे का शिकार हो गये। विमान दुर्घटना में हर बार सामने आता है कि पायलट की लापरवाही के चलते या किसी अन्य कारण से हादसे में लोगों ने अपनी जान गँवा दी।
जर्मनविंग्स (24-03-2015)
जर्मन एयरलाइंस जर्मनविंग्स का एक विमान बार्सिलोना से डुसेलडॉर्फ जाते हुए फ्रांस में आल्प की पहाड़ियों में क्रैश हुआ। विमान में 150 लोग सवार थे। इस दुर्घटना में सभी की मौत हो गयी थी। जानबूझकर विमान को को-पायलट ने क्रैश किया।
एयर एशिया (28-12-2014)
एयर एशिया का विमान एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूटने के बाद लापता हो गया। इस विमान में 162 लोग सवार थे। इसकी रिपोर्ट साल भर बाद आई थी। जांच रिपोर्ट में सामने आया था कि खराब उपकरण विमान के रडर सिस्टम में लगा था। विमान हादसे के लिए पायलटों को भी जिम्मेदार ठहराया गया।
एयर अल्जेरी (24-07-2014)
एयर अल्जेरी की फ्लाइट उत्तरी माली में क्रैश हुई थी। इसने बुर्किना फासो की राजधानी वागादुगू से अल्जीयर्स के लिए उड़ान भरी थी। पायलटों ने इसकी जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी थी कि हम मौसम खराब होने के चलते रास्ता बदल रहे हैं।
एमएच17 (17-07-2014)
मलेशिया एयरलाइंस की हॉलैंड से मलेशिया जा रही फ्लाइट एमएच17 यूक्रेन में क्रैश हो गई। हादसे में सभी 298 लोगों की मौत हो गई थी। विमान को यूक्रेन के एक मिसाइल ने मार गिराया था।
ट्रांसेशिया एयरलाइंस (23-07-2014)
खराब मौसम के कारण ट्रांसेशिया एयरलाइंस का छोटा विमान क्रैश हो गया। इस विमान हादसे में 48 लोगों को मौत हुई। तूफान में फंसी फ्लाइट को पायलट ने बचाने की कोशिश की, पर पायलट कामयाब न हो सका।
मलेशिया एयरलाइंस (08-03-2014)
कुआलालम्पुर से बीजिंग जाते वक्त मलेशिया एयरलाइंस का जहाज दक्षिण चीन सागर के ऊपर अचानक गायब हो गया। फ्लाइट में सवार 227 यात्री और 12 चालक दल थे।
भोजा एयर (20-04-2012)
भोजा एयर का बोइंग 737 क्रैश हो गया। हादसे में 127 लोग मारे गए। क्रैश होने से पहले फ्लैघ्त पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एयरपोर्ट पर लैंड करने जा रही थी। जांच में पायलट सामने आई थी। धुंध में विमान दुर्घटना का शिकार हुआ था।
ईरान एयर (09-01-2011)
ईरान एयर का बोइंग जहाज पश्चिमोत्तर ईरान में दुर्घटना का शिकार हुआ था। विमान के हादसे के समय हजारों टुकड़ों हो गये थे। इसमें 77 लोग मारे गए थे।
एयर इंडिया (22-05-2010)
एयर इंडिया का विमान पहाड़ी से नीचे गिर गया था। विमान दुबई से लौट रहा था और मंगलौर एयरपोर्ट के रनवे को पार करते हुए हादसे का शिकार हुआ। इस दुर्घटना में 152 लोगों की मौत हुई। हादसे में पायलट को जिम्मेदार ठहराया गया। दुर्घटना के बाद पायलट के परिवार ने बताया कि एयर इंडिया ने अचानक ड्यूटी बदली थी और पायलट थका हुआ था।
अफ्रीक्याह एयरवेज (12-05-2010)
लैंडिंग से ठीक पहले फ्रीक्याह एयरवेज का एयरबस विमान क्रैश हुआ। दक्षिण अफ्रीकी शहर जोहानिसबर्ग से लीबिया की राजधानी त्रिपोली के लिए इस विमान ने उड़ान भरी थी। हादसे में 103 लोग मारे गए, लेकिन एक नौ साल का बच्चा बच गया था।