लोकसभा चुनाव में विधानसभा की 65 सीटों पर बढ़त बनाने वाली भाजपा का एक भी विधायक नहीं…

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आंधी ठीक वैसी ही चली है जैसी कि 2019 लोकसभा चुनाव में मोदी की चली थी। हालात और स्थिति भी एक ही समान है। आठ महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा बुरी तरह से चिट हो गई । दिल्ली के सभी सात भाजपा सांसदों में तीन ऐसे सांसद हैं, जिनके क्षेत्रों में भाजपा खाता भी नहीं खोल सकी है।

लोकसभा चुनाव

आपको बता दें लोकसभा चुनाव में दिल्ली में भाजपा ने 65 विधानसभा सीटों पर बढ़त बनाई थी। लेकिन ठीक कुछ महीनों बात यह तस्वीर बिल्कुल बदल गई।

दक्षिण दिल्ली की 10 विधानसभा सीटों में भाजपा केवल एक सीट बदरपुर सीट पर ही अपनी पकड़ बना पाई। बाकी 9 सीटों पर आम आदमी पार्टी का ही झंडा लहराया।

बीजेपी के इन नेताओं को नहीं हरा पाई आप, जीत में RSS और ABBP की रही अहम् भूमिका

पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा के परवेश वर्मा सांसद हैं। इस संसदीय सीट के तहत आने वाली 10 विधानसभा सीटें मादीपुर, जनकपुरी, द्वारका, राजौरी गार्डन, विकासपुरी, हरिनगर, उत्तम नगर, नजफगढ़, मटियाला और तिलक नगर हैं. इन सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है।

 

LIVE TV