रात में महिला सिपाही से मिलने गया था दारोगा, परिजनों ने कर दी पिटाई, देखें वीडियो
आगरा में एक दारोगा की पिटाई का मामला सामने आया है। यहां एक महिला सिपाही के परिजनों ने दारोगा को जमकर पीटा है। दारोगा महिला सिपाही के घर गया था। महिला के सिपाही के परिजन दारोगा की पिटाई कर उसका कालर पकड़ कर थाने ले गए जिसका वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया।

जानाकारी के मुताबिक, आगरा में तैनात दारोगा एक महिला सिपाही से दोस्ती है। आरोप है कि दारोगा उसी महिला सिपाही से मिलने रविवार रात एत्मादपुर पहुंचा। उसी दौरान महिला सिपाही के परिजनों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद परिजन उसे पकड़कर थाने ले जाने लगे। वहीं इस घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिला सिपाही की बहन, भाई व अन्य परिजनों ने दरोगा को पीटा। मारपीट करने के बाद परिजन दरोगा को पकड़कर थाने भी ले गए। इसमें एक युवती दरोगा का कालर पकड़कर कर ले जाते हुए दिखाई दे रही है। चलते-चलते उसे थप्पड़ भी मार रही है।