मुंबई| एक्टर रणबीर कपूर के 34वें जन्मदिन पर उनके पिता ऋषि कपूर ने कहा था कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है और वह चाहते हैं कि रणबीर अच्छा काम करते रहने पर ध्यान दें।
ऋषि ने ट्वीट किया, “जन्मदिन मुबारक हो रणबीर। गॉड ब्लेस। बस अपना काम अच्छा करो। हमें तुम पर गर्व है।”
रणबीर ने अभिनव कश्यप निर्देशित 2013 की फिल्म ‘बेशर्म’ में अपने माता-पिता नीतू सिंह कपूर और ऋषि कपूर के साथ काम किया था।
यह भी पढ़ें; तमन्ना की पूरी हुई ख्वाहिश, नहीं रहा खुशी का ठिकाना
करण जौहर की आगामी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में रणबीर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा के साथ नजर आने वाले हैं।
रणबीर के दोस्तों और फिल्म जगत के लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी :
यह भी पढ़ें; कॉर्टनी कॉक्स ने की गुजारिश, कहा- मेरी दोस्त को न करे परेशान
रणबीर कपूर को मिली मुबारकबाद
करण जौहर : रणबीर, आपको मेरा प्यार। आपकी वजह से शूटिंग करना आसान रहा। जन्मदिन मुबारक हो रणबीर कपूर।
अनुष्का शर्मा : ओके, दोस्तों। कैप्शन लगाओ। मुझसे बर्थ डे ब्वॉय क्या कह सकता है? ‘ऐ दिल है मुश्किल’। जन्मदिन मुबारक हो रणबीर कपूर।
दिव्या खोसला : रणबीर कपूर को शुभकामनाएं। आप हमारे उद्योग में सबसे प्रतिभावान अभिनेताओं में से एक हैं। ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को देखने का बेसब्री से इंतजार है। जन्मदिन मुबारक हो रणबीर कपूर।
अर्जुन रामपाल : मेरे पसंदीदा कलाकारों और शख्सियतों में से एक रणबीर कपूर को जन्मदिन मुबारक हो। आप ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में कातिलाना अंदाज में नजर आ रहे हैं। आपको प्यार।