यूपी के सोनभद्र जिले में रविवरा को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां लैंको कंपनी के थर्मल पावर प्लांट में टिन गिरने से 13 मज़दूर घायल हो गए हैं। इसमें से पांच गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा हैं। वहीं, आठ मज़दूरों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसी के साथ ही प्लांट से सभी मज़दूरों को बाहर निकाला जा चुका है।
इस मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र में लैंको कंपनी के थर्मल पावर प्लांट में हुई दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए प्रशासन को तत्काल राहत कार्य करने और घायलों के लिए समुचित इलाज की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं।