
मेरठ। एक ओर जहां नोट बदलने की होड़ में लोग रोजाना बैकों के चक्कर काट रहे हैं, वहीं चोरों और डकैतों के लिए भी नोट बंदी का माहौल मुश्किलों का सबब बन गया है। अब इन दिनों बादमाश नए नोट रखने वालों को निशाना बना रहे हैं। हाल ही में पेट्रौल पम्प पर लूट के बाद अब मेरठ डाकघर में लूट का मामला सामने आया है।
मेरठ डाकघर में लूट
मेरठ के सरधना में बदमाशों ने डाकघर में पोस्टमॉस्टर को बंधक बनाकर छह लाख 33 हजार रुपया लूट लिया।
हालांकि इन बदमाशों को पांच-पांच सौ तथा हजार रुपये के नोट मिले।
यह रुपया आज ही लोगों ने बदला था।
आधा दर्जन बदमाशों ने अचानक धावा बोलकर शाम को करीब पांच बजे इस लूट को अंजाम दिया।
वहीं दूसरी ओर मेरठ में लुटेरों ने सोमवार को एक पेट्रोल पंप से लाखों का कैश लूट लिया।
दोनों ही मामलों की सूचना से शहर में भी हड़कंप मचा गया। पुलिस ने लुटेरों की तलाश में मेरठ पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर चेकिंग अभियान चलाया है।