मुलायम की तबीयत बिगड़ी, पीजीआई में हुए भर्ती

मुलायम सिंह यादवलखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की तबीयत अचानक बिगड गयी। उन्हें संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराया गया है। मुलायम सिंह के पीजीअाई पहुंचते ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी पीजीआई पहुंच गये।

आज दोपहर में सपा मुखिया मुलायम सिंह पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में भी मौजूद थे। शाम को उन्हें इफ्तार में भी शामिल होना था। लेकिन उससे पहले ही हालत बिगड़ने पर उन्हें पीजीआई ले जाया गया।

डॉक्टरों के मुताबिक मुलायम सिंह यादव के शरीर में नमक की कमी हो गयी थी। डाक्‍टरों ने सपा सुप्रीमों की तबीयत में सुधार बताया है। रुटीन चेकअप के बाद उन्‍हे डिस्‍चार्ज कर दिया गया।