धक-धक गर्ल देंगी श्रीदेवी को ट्रिब्यूट

मुंबई: ‘सो यू थिंक यू कैन डांस’ के ग्रैंड फिनाले पर बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित डांस करेंगी. वह श्रीदेवी की फिल्म ‘चांदनी’ के ‘मेरे हाथों में’ सांग पर थिरकती नजर आएंगी. माधुरी इस डांस परफॉरमेंस के जरिए श्रीदेवी को ट्रिब्यूट देना चाहती हैं.

माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित का ट्रिब्यूट

यह शो एक डांस रियलिटी शो है. माधुरी इस शो की जज भी हैं. वह ‘हमको आजकल है इंतजार’ और ‘दीवानी मस्तानी सांग्स पर भी डांस करेंगी.

कोरियोग्राफर गीता कपूर ने डांस एक्ट को कोरियोग्राफ किया हैं.

यह भी पढ़ें; चांदी के सिक्कों पर दिखेगी ‘कबाली’ की झलक

‘सो यू थिंक यू कैन डांस’ शो की माधुरी जज भी हैं. उनके अलावा दो और जज टेरेंस लुईस और बॉस्को मार्टिस भी हैं. ये दोनों भी शो में परफॉर्म करेंगे. टेरेंस लुईस ‘बाजीराव मस्तानी’ के सांग ‘मल्हारी’ पर नाचेंगे और बॉस्को मार्टिस अपने बॉलीवुड के सफर को डांस के जरिए दिखाएंगे.

यह भी पढ़ें; सिंघम के साथ रेड कार्पेट पर पहली बार दिखा उनकी बेटी का दृश्‍यम

LIVE TV