सोनभद्र। भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव फतेह मुहम्मद ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि मोर्चा द्वारा विकास खण्ड नगवां के अति नक्सल प्रभावित ग्राम महुली में 6 अप्रैल को आदिवासियों एवं बनवासियांे के समस्याओं को शासन स्तर पर पहुंचाने के लिए ‘विशाल जन अदालत‘ का आयोजन किया गया है। जिसमें शासन, पुलिस तथा वन महकमें द्वारा प्रताड़ित लोगों की समस्या उठायी जायेगी तथा अपना अधिकार पाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जायेगी। इस विशाल जन अदालत में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवंत सिंह मुख्य अतिथि तथा अतिथि के रूप में मोर्चा के राष्ट्रीय संरक्षक रामकृष्ण पाठक तथा जिलाध्यक्ष अर्जुन चौहान तथा युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष नन्दू पटेल आदि लोग मौजूद रहेंगे।
Related Articles
2000 करोड़ कफ सिरप तस्करी केस में STF का धमाका: बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह गिरफ्तार, दुबई भागे मुख्य आरोपी की तलाश तेज
December 2, 2025 - 12:48 pm
दिल्ली: कपिल शर्मा के कनाडा कैफे पर गोलीबारी की साजिश रचने वाले गोल्डी ढिल्लों गैंग का कुख्यात सदस्य बंधु मान सिंह गिरफ्तार
November 28, 2025 - 11:53 am
राघोपुर विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: भाजपा के सतीश कुमार ने बढ़ाई बढ़त, तेजस्वी यादव 4,800+ वोटों से पीछे; पारिवारिक गढ़ में झटका
November 14, 2025 - 2:56 pm


