
REPORT-PRADEEP MAHRA
PLACE- बेरीनाग
भाजपा के संगठन चुनावों के लिए संगठन के द्वारा प्रभारियों के भजे गये थेे। जिसको लेकर बेरीनाग नगर और ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष चुनाव के लिए सहमति नही बन पाई। बेरीनाग नगर मंडल के लिए चुनाव प्रभारी दर्जा कैबिनेट मंत्री प्रकाश हरबोला ने मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए बैठक ली और कार्यकर्ताओं से चर्चा की। नगर मंडल अध्यक्ष के लिए त्रिलोक खाती और दीपक धानिक ने अपने दावेदारी प्रस्तुत की। दोनों में आपसी सहमती नही बन पाई।
जिस कारण प्रभारियों ने बूथ अध्यक्ष और पूर्व मंडल अध्यक्षों से रायसुमारी भी की। उधर ग्रामीण मंडल के चुनाव प्रभारी बसंत जोशी ने चैकोड़ी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के धीरज बिष्ट,त्रिभुवन भंडारी,सतीश जोशी ने अपनी दावदेदारी की।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक , लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले…
दरअसल चुनाव प्रभारियों ने का कहना हैं की दावेदारों के नाम प्रदेश नेतृत्व को भेजा जा रहा है वही अंतिम नामों की धोषणा होगी।संगठन के चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला।