
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके है। बिहार में एक बार फिर NDA सरकार बनाने जा रही है। वहीं महागठबंधन में खलबली देखने को मिलने लगी है। कांग्रेस के नेता ने मान लिया है कि महागठबंधन के खराब प्रदर्शन में कांग्रस का हाथ है। कांग्रेस बिहार चुनाव में सिर्फ 19 सीटों पर ही रुक गई है। जिसके चलते बिहार में महागठबंधन सरकार नहीं बन पाई ।

कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने ट्वीट करते हुए कहा कि भले ही भाजपा गठबंधन येन केन प्रकारेण चुनाव जीत गया,परन्तु सही में देखा जाए तो ‘बिहार’ चुनाव हार गया।क्योंकि इस बार बिहार परिवर्तन चाहता था।15 वर्षों की निकम्मी सरकार से छुटकारा-बद हाली से निजात चाहता था।
उन्होंने कहा कि हमें सच को स्वीकार करना चाहिए। कांग्रेस के कमज़ोर प्रदर्शन के कारण महागठबंधन की सरकार से बिहार महरूम रह गया।कांग्रेस को इस विषय पर आत्म चिंतन ज़रूर करना चाहिए कि उस से कहाँ चूक हुई ? MIM की बिहार में इंटरी शुभ संकेत नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की मेहरबानी रही तो नीतीश जी इस बार अंतिम रूप से मुख्य मंत्री का शप्त लेंगे-देखते हैं ‘बकरे की माँ कब तक खैर मनाएँगी”।