
मुंबई। बच्चन परिवार की ये जोड़ी बहुत जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आ सकती है। बॉलीवुड का ये कपल जब भी पर्दे पर आता है दर्शक इन्हें साथ देखना काफी पसंद करते हैं। पर्दे पर ही नहीं इस रियल लाइफ कपल को असल जिंदगी में भी लोग काफी पसंद करते हैं। हम बात कर रहे हैं, अभिेषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन की।
ढ़ाई अक्षर प्रेम के, कुछ ना कहो, गुरु, सरकार राज, धूम 2 और रावण जैसी फिल्मों में यह जोड़ी साथ नजर आ चुकी है। बंटी और बंबली का गाना कजरारे से तो इस जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
आखरी बार साल 2010 में यह जोड़ी पर्दे पर नजर आई थी। मणिरत्नम की फिल्म रावण में दोनों साथ नजर आए थे। लंबे समय दोनों ने साथ कोई फिल्म नहीं की है। जबकी अलग अलग दोनों ने कई फिल्में की हैं। हाल ही में रिलीज हुई ऐश्वर्या की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई।
ऐसे कयास लगाए जा रहे हें कि दोनों अनुराग कश्यप की अपकमिंग फिल्म ‘गुलाब-जामुन’ में साथ नजर आ सकते हैं। इस फिल्म को अनुराग प्रोड्यूस करने वाले हैं। लेकिन इसके डायरेक्टर कौन होंगे इस बात पर अभी तक पर्दा पड़ा हुआ है। दोनों ने अभी तक फिल्म साइन नहीं की है।
इसके अलावा बच्चन परिवार की तिकड़ी यानी अमिताभ, अभिषेक और ऐश्वर्या भी एक बार फिर साथ नजर आ सकते हैं। इस तिकड़ी ने बंटी और बबली फिल्म के गाने कजरारे में बहुत धमाल मचाया था। 2005 में आई शाद अली की फिल्म में साथ नजर आने के बाद यह तिकड़ी गोरांग दोषी की फिल्म हैप्पी एनिवर्सरी में नजर आ सकती है। हालांकि इस खबर पर अभी तक मुहर नहीं लगी है। यह तिकड़ी फिल्म सरकार राज में भी नजर आ चुकी है।




