फिर बॉलीवुड गर्ल बनेंगी प्रियंका, एक साथ तीन फिल्मों का अॉफर

मुंबई। बेवॉच गर्ल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड से बॉलीवुड आ रही हैं। प्रियंका को तीन बड़ी फिल्में ऑफर की गई हैं। इन फिल्मों को संजय लीला भंसाली, बोनी कपूर जैसे निर्देशक बनाएंगे।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा की धमाकेदार एंट्री

प्रियंका की आखिरी बॉलीवुड फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को भंसाली ने डायरेक्ट किया है। उनके काम से खुश होकर अब भंसाली ने उन्हें अपने नए प्रोजेक्ट ‘गुस्ताखियां’ से जोड़ने का मूड बना लिया है।

खबरों के मुताबिक बोनी कपूर ने भी प्रियंका से कॉन्टेक्ट‍ किया है। बोनी प्रियंका को ‘सिखणी’ के लिए अप्रोच कर रहे हैं। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक इन दो बड़े डायरेक्टर्स के अलावा अभिनय देव भी प्रियंका को लेकर एक फिल्म बनाना चाहते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म एक सुपरवुमन के किरदार पर आधारित होगी। अगर प्रियंका ने इसके लिए ‘हां’ की तो वह बॉलीवुड की पहली सुपरवुमन भी बन जाएंगी।

इन दिनों प्रियंका के सितारे चमक रहे हैं। हॉलीवुड में टीवी सीरिज क्वांटिको की सफलता के बाद प्रियंका बेवॉच मूवी कर रही हैं। बॉलीवुड में उनकी आखिरी फिल्म बाजीराव मस्तानी भी ब्लॉकबस्टर रही थी।

ताजा तीन फिल्मों के प्रपोजल पर फिलहाल प्रियंका की ओर से किसी तरह की आधिकारि‍क पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन यह तय है कि अगर इन तीनों फिल्मों के लिए प्रियंका ने हामी भरी, तो बॉलीवुड में एक बार फिर उनकी जबरदस्त एंट्री होगी।

LIVE TV