फर्रुखाबाद में षडदर्शन संत समिति ने निकाली शोभायात्रा, समापन के बाद भक्तगणों को किया प्रसाद वितरण

REPORT: – दिलीप कटियार/FARRUKHABAD

पांचाल घाट गंगा तट पर लगी रामनगरिया में एक पखवाड़ा समाप्त होने के बाद मेले शोभायात्राओं की धूम मचने लगी है। बुधवार को श्री पंचदश नाम आवाहन अखाड़ा दशाश्वमेघ घाट काशी के क्षेत्र से महंत सोमवार पुरी की अध्यक्षता में षडदर्शन सन्त समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा परिक्रमा मार्ग होते हुए गंगा तट पर पहुंची। जहां पर पूजा अर्चना की।

शोभा यात्रा

यात्रा के दौरान रथ पर सवार शिव पार्वती की झांकी चल रही थी। साथ ही एक रथ पर साधु संत विराजमान थे। जिनके हाथों में तलवार व लाइसेंसी बन्दूक थी। यात्रा के परिक्रमा मार्ग पर जगह जगह पर कीचड़ भरे होने से साधु सन्तो को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रा परिक्रमा मार्ग से होते हुए अपने आश्रम में समापन किया गया।समापन के बाद भक्तगणों को प्रसाद वितरण किया गया।

सोमवार पुरी महाराज ने कहा कि शोभायात्रा से यह संदेश दिया कि धर्म की रक्षा करना पहला धर्म है। इस दौरान सरवन गिरी,रामानन्द गिरी,लखन गिरी,सूरज दास,ज्ञानार्थी महाराज आदि मौजूद रहे।

फ़िरोज़ाबाद पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री यसवंत सिन्हा, सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

श्री पंच दसनाम आवाहन अखाड़ा के अध्यक्ष सोमवार पुरी ने मेला प्रसाशन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा है कि शोभायात्रा की सूचना मेला व्यवस्थापक को एक दिन पहले दी गई थी।उसके बाद भी परिक्रमा मार्ग को सही नही कराया गया है।

जिससे यात्रा में  शामिल कई साधु सन्त भरे कीचड़ से गुजरे तो गिरते हुए बचे उनको अन्य साधुओं ने पकड़ कर पार कराया।मेला व्यवस्थापक में आने वाले गरीब साधु सन्तो के साथ एक जैसा व्यवहार नही करते है जिससे कि मेले में उन्होंने प्रसाशन पर भेदभाव का आरोप लगाया है।

LIVE TV