प्रदेश में भाई भतीजावाद व् भ्रष्टाचार का बोल बाला

95eecb85-0a50-4eec-a8e2-79378fe1a2fcमऊ : बहुजन समाज पार्टी का गुरुवार को भुजौटी स्थित आफिसर कालोनी के पास एक गेस्ट हाऊस में जिला स्तरीय एक दिवसीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं को मंत्र बताए गए तो प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला गया।
मुख्य अतिथि जोन कोआर्डिनेटर घनश्याम चंद खरवार ने कहा कि पूरे प्रदेश में चारो तरफ भय, भूख, भाई, भतीजा व भ्रष्टाचार का बोलबाला है। आम जनता प्रदेश सरकार के कृम्यों से तंग आ चुकी है। उनकी करतूतों से जनता भयभीत है। प्रदेश भर में पानी, बिजली, राशनकार्ड व किसानों के साथ धोखा हो रहा है। मुआवजे के नाम हाहाकार सी मची हुई है। अब पूरे प्रदेश की निगाहें बस बसपा पर ही टिकी हुई है। आगामी चुनाव के लिए पदाधिकारी व कार्यकर्ता तन-मन से लग जाए। आम जन को पार्टी व मायावती की नीतियों को बताएं। पूरे प्रदेश में हत्या, लूट, बलात्कार आदि हो रहा है। व्यापारी वर्ग भी सुरक्षित नहीं है। आह्वान किया कि सदर के मनोज राय सहित सभी सीटों से दावेदारों को बहुमत से जीताएं और मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाए। अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर ने कहा कि बसपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को सत्ता की चाबी अपने हाथ में लेनी है तो विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से तन-मन के साथ जूट जाएं। कार्यकर्ता एक-एक बूथ पर पहुंचकर संगठन को और मजबूत करें। संचालन अशोक कुमार गौतम ने किया। इस अवसर पर भीम राजभर, आरएस कुशवाहा, श्रवण कुमार निराला, डा. मदन राम, हरिश्चंद गौतम, मनोज राय, विधायक उमेशचंद पांडेय, वसीम इकबाल, राजेंद्र कुमार, अजय कुमार ¨सह, राजीव कुमार राजू आदि उपस्थित थे।

LIVE TV