सीबीआई ने सपा के बाहुबली नेता अमरमणि के बेटे अमनमणि को किया गिरफ्तार

पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठीनई दिल्ली| पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि त्रिपाठी को सीबीआई ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है| अमनमणि की गिरफ्तारी उनकी ही पत्नी सारा की संदिग्ध मौत होने के मामले में अरेस्ट किया हुई है|

पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी का बेटा अमरमणि गिरफ्तार

अमनमणि की गिरफ्तारी से समाजवादी पार्टी को भी करारा झटका लगा है| हाल ही में समाजवादी पार्टी ने अमनमणि को अगले विधानसभा चुनाव के लिए महाराजगंज जिले की नौटवाना सीट से टिकट देने का न किया था|

फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र में पिछले साल 9 जुलाई को अमनमणि की कार एक खड्ड में गिर गई थी| इस घटना में उनकी पत्नी सारा की संदेहास्पद मौत हुई थी|

गाड़ी चला रहे अमनमणि साफ़ बच गये थे| इस बात पर सारा के परिजनों ने अमनमणि पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया था| सारा की मां सीमा सिंह ने सीबीआई जांच की मांग की थी|

LIVE TV