पीएम मोदी ने रखी भाजपा के नए कार्यालय की आधारशिला
नई दिल्ली| गुरुवार को दिल्ली में दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर पीएम मोदी ने भाजपा के नए कार्यालय का शिलान्यास किया| इस मौके पर उनके साथ पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सहित अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे|
यह भी पढ़ें : सोनिया गांधी की फिर बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती
इस मौके पर मोदी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं का बलिदान हमें काम करने के लिए प्रेरणा देता है| कई पीढ़ियों के कार्यकर्ताओं के बलिदान से हमें लगातार काम करने की प्रेरणा मिलती है|
यह भी पढ़ें : सिद्धू की आप से अटकी बात, कांग्रेस में तलाश रहे अपना विकास
मोदी ने कहा नया कार्यालय सिर्फ एक इमारत नहीं है बल्कि पार्टी नेताओं के बलिदानों का गवाह है। हम सबको साथ लेकर चलते और काम करते हैं|राष्ट्र निर्माण हमारी मुख्य प्राथमिकता है।
दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित नए प्रस्तावित कार्यालय की इस इमारत में 70 कमरे होंगे। यह कार्यालय अशोक रोड स्थित मौजूदा कार्यालय से सिर्फ पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित है|यह नया कार्यालय पूर्ण आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा| इसके निर्माण में लगभग दो साल का समय लगेगा|
भूमिपूजन के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, केंद्रीय शहरी, आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री एम.वेंकैया नायडू आदि मौजूद रहे|