अवैध संबंध होने के नाते पति को मारने का था शक, निर्वस्त्र कर सरेआम घुमाया

निर्वस्त्र कर सरेआम घुमायानई दिल्ली। बैंगलुरू से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ महिलाओं ने एक विधवा महिला को निर्वस्त्र कर सरेआम घुमाया और उसके साथ बदसूलकी भी की। इंसानियत को शर्मसार करने वाली ये घटना इसलिए भी हैरान करती है की एक महिला पर महिला द्वारा ही अत्याचार किया जा रहा है।

निर्वस्त्र कर सरेआम घुमाया

आपको बता दें कि पीड़िता पर उसके ही पति को मारने का शक था और इसलिए उसके साथ ऐसा किया गया है। ये घटना विजयपुरा के सिंदगी कस्बे की है। ख़बरों के मुताबिक, पीड़िता रेणुका का पति श्रीकांत 4 फरवरी को लापता हो गया था, और बाद में 11 फरवरी को श्रीकांत की लाश मिली।

इससे पहले की सच क्या है इसका पता लगाया जाए इन महिलाओं ने पहले ही इस मामले के खिलाफ कदम उठा लिया और पीड़िता का अपमान कर डाला। महिलाओं को लगा कि पीड़िता ने ही अपने पति की हत्या की है और उन लोगों ने उसे सड़कों पर घुमाया।

श्रीकांत के परिवार का आरोप है कि रेणुका के किसी युवक के साथ अवैध संबंध हैं, इसलिए उसने ही अपने पति को मारा है और इस आंदोलन में परिवार के कुछ लोग शामिल थे।

LIVE TV