डिप्टी स्पीकर की कार पर हमला, 100 किसानों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज

हरियाणा में डिप्टी स्पीकर की कार पर कथित हमले के आरोप में पुलिस ने 100 किसानों के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया है। आरोप है कि विवादास्पद नए कृषि कानूनों के विरोध के दौरान डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा के आधिकारिक वाहन पर 100 से अधिक किसानों ने हमला बोल दिया और गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।

यह वाकया 11 जुलाई को हरियाणा के सिरसा में हुई थी। उसी दिन राजद्रोह की प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। शिकायत में राजद्रोह के अलावा कई आरोप शामिल हैं, जिनमें ‘हत्या का प्रयास’ और ‘लोक सेवक को सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में बाधा डालना’ शामिल है। किसान आंदोलन के दो नेता – हरचरण सिंह और प्रहलाद सिंह भी प्राथमिकी में नामित लोगों में शामिल हैं।

LIVE TV