
नई दिल्ली। शक्तिशाली तूफान चाबा ने दक्षिण कोरिया में तबाही मचा रखी है। यह तूफान दक्षिण कोरिया के दक्षिणी तट पर पहुंचा है। जहां ऊंची-ऊंची लहरों को देखा जा सकता है। ये लहरें शहर के बड़े हिस्से में तबाही मचा रही हैं, इसमें सात लोगों की मौत हो गई है।
यह आंकड़ा और भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इस तूफान की वजह से दक्षिण कोरिया में विमानों की उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। इस बीच दक्षिण कोरिया की मौसम एजेंसी ने जेजू सहित देश के दूसरे बड़े शहर बुसान के तटों के लिए चेतावनी जारी कर दी है।
जेजू और उसके बाहर जाने वाली उड़ानों को रद्द किया जा चुका है। ये क्षेत्र चीनी पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक हैं। इस द्वीप के करीब 25,000 घरों में बिजली आपूर्ति बाधित है।
बुसान शहर में करीब 900 स्कूलों को बंद करने के लिए कहा गया है। इस इलाके में हुंडई को अपनी प्रोडक्शन फैक्ट्री बंद करनी पड़ी। लोगों के घर भी डूब गए हैं। समंदर से उठी ऊंची-ऊंची लहरों में कई गाड़ियां भी बह गईं।