चमत्‍कारी हनुमान सिक्‍के की चाह में लोग हुए हिंसक,किया महिला को जख्‍मी

सिक्‍क्‍ेओडिशा। चमत्‍कारी हनुमान सिक्के को लेकर फैली अफवाह के कारण ओडिशा के कई भागों में हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं। इस सिक्के को हासिल करने की चाह में लोग एक-दूसरे की जान लेने पर उतारू हैं। रविवार को एक महिला तो मौत का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। असामाजिक तत्वों ने हवाई फायरिंग कर महिला को डराने के बाद धारदार हथियार से उस पर हमला किया जिसमें वह घायल हो गई।

जिले के भीकापाड़ा गांव निवासी डुमनी किसपोट्टा के पास हनुमान की तस्वीर वाले तांबे का सिक्का होने की भनक लगते ही कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसे लूटने की योजना बनाई तथा रात 12 बजे उसके घर पहुंच गए। घर में घुसकर पहले तो महिला से खाने के लिए मांगा। खाने के लिए कुछ भी उपलब्ध नहीं होने पर महिला से पानी मांगा। पानी लाकर देने के बाद अचानक बदमाशों ने हवाई फायरिग करते हुए उससे हनुमान सिक्के की मांग की।

महिला के अनभिज्ञता जताने पर अपराधियों ने तेज धारदार हथियार से उस पर हमला बोल दिया, जिसमें महिला को गंभीर चोटें आई हैं। फायरिंग की आवाज सुनकर वृद्ध महिला का पति जलाराम वहां पहुंचा तो तीनों हमलावर फरार हो गए। घायल महिला को आनन फानन में राजगांगपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां काफी देर तक असमंजस बना रहा कि महिला को गोली लगी है अथवा नहीं। बाद में डॉक्टर ने कहा कि धारदार हथियार से महिला जख्‍मी हुई है। हालांकि घटनास्थल से कारतूस भी मिले हैं।

सिक्‍के को लेकर फैली हैं कई तरह की बातें

तांबे से निर्मित कथित रूप से ऐसा सिक्का जिस पर हनुमान जी की तस्वीर है। ओडिशा में अफवाह उड़ी है कि यह सिक्का जिसके पास होता है वह काफी सौभाग्यशाली होता है। उसे धन दौलत की कोई कमी नहीं होती। सिक्के में आलौकिक शक्ति है। इसके लिए राज्य में खूनखराबे की कई घटनाएं हो चुकी हैं। यह हनुमान सिक्का किसके पास है, इस संबंध में लोग अनुमान भर ही लगा पाते हैं। अगर कोई बहुत धनवान है तो कहा जाता है कि उसके पास अवश्य हनुमान सिक्का होगा।

 

 

LIVE TV