

गोरक्षा दल के प्रमुख पर अप्राकृतिक यौन शोषण (आईपीसी धारा 377), दंगे भड़काने और जबरन वसूली करने की धाराओं में मामले दर्ज हुआ हैं।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें गौरक्षा दल के सदस्य कुछ लोगों को बुरी तरह पीट रहे थें।
गोरक्षा दल के मुखिया पर दर्ज मामला
सतीश और उनके गोरक्षा दल के लोगों के खिलाफ सहारनपुर के एक युवक ने मामला दर्ज कराया था।
उसने आरोप लगाया था, दल के लोगों ने उसका अपहरण कर मारपीट करने के साथ ही अप्राकृतिक यौन शोषण किया।
इस संबंध में पंजाब पुलिस ने सतीश व दल अन्य के सदस्यों के खिलाफ छह अगस्त को मामला दर्ज कर लिया था।
लेकिन इसके बाद से सतीश फरार हो गए।
पुलिस ने लंबी पड़ताल के बाद सतीश कुमार को बीती रात वृंदावन से गिरफ्तार किया गया है।
एक अखबार की खबर के मुताबिक, गो-रक्षा दल के सदस्य हमेशा लोगों को प्रताड़ित करने की वीडियो बनाया करते थे।
इसमें एक वीडियो यह भी है कि ट्रक में गाय को वध के लिए ले जाने वाले को पकड़कर उसे प्रताड़ित किया गया।