उत्तराखंड के इस गांव में घुस गया था गुलदार,महिला ने दिखाया साहस

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के च्वींचा गांव में आज दोपहर एक गुलदार घर में घुस गया। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। एक महिला ने सूझबूझ दिखाई और गुलदार को घर में ही कैद कर दिया।

गुलदार

जानकारी के मुताबिक पौड़ी मुख्यालय से सटे च्वींचा गांव में आज दिन के समय एक गुलदार घर में घुस गया। इसी दौरान एक महिला ने गुलदार को उसी घर में कैद कर दिया। गुलदार को देखने के लिए लोग घरों की छतों पर चढ़ गए।

इस कौए की करामात देखकर बड़े-बड़े इंजीनियर भी रह गए हैं हैरान, आप भी जानेंगे तो उड़ जायेंगे होश…

आसपास के लोगों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी। जिसके बाद पहुंचे विभाग के कर्मचारी गुलदार को पकड़ने में जुट गए। खबर लिखे जाने तक गुलदार को रेस्क्यू नहीं किया गया था।

LIVE TV