कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, सैर पर निकले थे
एजेंसी/ सुबह सैर पर निकले रोहतक के कांग्रेसी नेता अशोक काका की आज सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों की संख्या 3 बताई जा रही है। बताया जाता है कि कांग्रेसी नेता काका सुबह रोहतक के डबल पार्क में सैर पर निकले थे। इसी दौरान इसी दौरान 3 हमलावर आए और उन पर गोलियां बरसा दी। काका को रोहतक पीजीआई ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी पवन शर्मा का कहना है कि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि कांग्रेसी नेता अशोक काका को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का करीबी माना जाता था। 4 साल पहले भी उन्हें मारने की धमकी मिल चुकी थी, जिसके चलते तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई थी, जोकि भाजपा सरकार के आते ही हटा ली गई थी।