करीना और किम कर्दाशियाँ में काटें की टक्कर, किसको देंगे हॉट एक्ट्रेस का खिताब!

करीना और किम कर्दाशियाँ मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इस समय अपनी प्रेगनेंसी की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल बेबो अपने बेबी बंप को दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। इसी वजह से वह आजकल हॉलीवुड एक्ट्रेस किम कर्दाशियाँ की तरह आउटफिट पहन रही हैं।

बेबो ने एकदम टाइट ब्लैक और वाइट कलर का मैक्सी गाउन पहन रखा है। वहीँ, अगर किम कर्दाशियाँ के बेबी बंप के समय का ऑउटफिट देखें तो उन्होंने रेड और वाइट कलर का गाउन पहन रखा है।

करीना और किम कर्दाशियाँ में जंग

ख़ास बता तो ये है कि जहाँ महिलाएं अपना बेबी बंप छिपाने के लिए ढीले कपड़े पहनती हैं। वहीँ, बॉलीवुड और हॉलीवुड की एक्ट्रेसेस में बेबी बंप दिखाने का नया ट्रेंड निकल पड़ा है।

बेबो को हॉलीवुड क्वीन किम कर्दाशियाँ का ये स्टाइल इतना प्यारा लगा कि बिना कुछ सोचे उन्होंने इसे अपना लिया।

इससे पहले भी करीना ने कई बार किम की स्टाइल को कॉपी कर चुकी हैं, लेकिन ये बेबी बंप वाला स्टाइल कुछ अलग था। इसकी वजह से लोगों की नज़रें दोनों ही हॉट एक्ट्रेसेस पर टिकी हुई हैं। बहरहाल अब मसला ये फंस रहा है कि दोनों में से ज्यादा हॉट एक्ट्रेस कौन है, यह तय करना मुश्किल हो गया है।

 

 

LIVE TV