संजय और माधुरी के गाने पर थिरकेंगे बद्रीनाथ और उनकी दुल्हनिया

एक्ट्रेस आलिया मुंबई| एक्ट्रेस आलिया भट्ट का कहना है कि कुछ गीत हमेशा अमर रहते हैं। वह आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में लोकप्रिय गीत ‘तम्मा तम्मा’ का नया संस्करण पेश करने को तैयार हैं। आलिया ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, “कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं। कुछ गीत कभी खत्म नहीं होते। तम्मा तम्मा।”

फिल्म में अभिनेत्री आलिया सह-कलाकार वरुण धवन के साथ नए गीत पर थिरकते नजर आएंगी। उन्होंने यही बात अपने प्रशंसकों से साझा की।

एक्ट्रेस आलिया ने किया ट्वीट

वर्ष 1990 की फिल्म ‘थानेदार’ में इसका मूल गीत माधुरी दीक्षित और संजय दत्त पर फिल्माया गया था।

आलिया ने एक तस्वीर भी ट्वीट की है, जिसमें वह वरुण के साथ नजर आ रही हैं। पृष्ठभूमि में माधुरी और संजय हैं। वहीं वरुण की जैकेट पर अंग्रेजी में लिखा है वर्तमान बनाम भविष्य (प्रेजेंट वर्सेज फ्यूचर)।

शशांक खेतान द्वारा निर्देशित ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है।

 

LIVE TV