ईरोम शर्मिला ने केजरीवाल से की मुलाकात, पूछा कांग्रेस को हराने का क्‍या है राज ?

ईरोम शर्मिलानई दिल्‍ली। ईरोम शर्मिला ने 16 साल से चले आ रहे अनशन को खत्‍म करते ही चुनाव लड़ने का एलान किया है। वह अपनी पार्टी बनाएंगी और चुनाव लड़ेंगी। इसी सिलसिले में वह दिल्‍ली पहुंची और अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर उन्‍होंने कांग्रेस को हराने की रणनीति के बारे में केजरीवाल से पूछा।

मणिपुर की कार्यकर्ता ईरोम शर्मिला सोमवार को दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने पहुंची। जहां पर उन्‍होंने यह सवाल पूछा। बता दें कि शर्मिला ने हाल ही में 16 साल बाद अनशन खत्‍म किया है। उन्‍होंने चुनाव लड़ने का एलान भी किया है।

केजरीवाल ने पिलाई जीत की घुठ्ठी

जिसके लिए उन्‍होंने दिल्‍ली मुख्‍यमंत्री केजरीवाल से 45 मिनट की लम्‍बी मुलाकात की। केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया, मैं ईरोम शर्मिला से मिला। मैं उनके साहस और संघर्ष को सलाम करता हूं। उनके राजनीतिक सफर में मेरी ओर से उन्‍हें शुभकामनाएं और पूरा सहयोग है।”

सूत्रों के मुताबिक शर्मिला ने दिल्‍ली के विधानसभा चुनावों में केजरीवाल की रणनीति के बारे में जानना चाहा। साथ ही पूछा कि किस तरह से उन्‍होंने कांग्रेस और भाजपा का सामना किया। पार्टी नेताओं ने बताया कि शर्मिला के आप में आने का सवाल ही नहीं है।

यह भी पढ़ें: US राष्ट्रपति चुनाव: ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन के बीच पहली तीखी बहस शुरू

साथ ही मणिपुर में उनके आप का चेहरा बनने की भी कोई संभावना नहीं है। मणिपुर में चुनाव पंजाब और गोवा के साथ होंगे। आप की नजरें पंजाब और गोवा पर हैं। आप के एक सूत्र ने बताया, ”मणिपुर चुनाव न लड़ने का फैसला काफी पहले ले लिया गया था। अब केवल छह महीने बचे हैं इसलिए ब तो पार्टी इस पर अचानक से विचार भी नहीं कर सकती। केजरीवाल शर्मिला का सम्‍मान करते हैं और उनकी लड़ाई का आदर करते हैं।”

शर्मिला के करीबी एक सूत्र ने बताया कि नौ अगस्‍त को अनशन तोड़ने के बाद उनके आप में शामिल होने की अनौपचारिक बातें थी। लेकिन उन्‍होंने बिना किसी गठबंधन के मणिपुर सीएम से मुकाबला करने का फैसला किया। सूत्र ने बताया, ”जहां तक आप प्रमुख से मुलाकात का सवाल है तो वह उन्‍हें अच्‍छा रणनीतिकार मानती हैं और उनके अनुभव से सीखना चाहती हैं। वह भी भ्रष्‍टाचार जैसे मुद्दों पर लड़ेंगी।”

LIVE TV