
नई दिल्ली। जो लोग असफलता हाथ लगने के बाद उम्मीदें छोड़ देते हैं और अपने अंदर का हुनर नहीं तराश पाते हैं, तो ये खबर उनके लिए काफी प्रेरणादायक है। जी हां, अगर आप भी अपने अंदर के टैलेंट को ढूंढ नहीं पा रहे हैं तो आपको मुंबई के रहने वाले त्रिशनित अरोरा से सिखने की जरूरत है।
दरअसल, त्रिशनित बचपन में पढ़ाई-लिखाई में बिलकुल भी अच्छे नहीं थे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया कि उनके मां-बांप को उन पर गर्व होता है। इतना ही नहीं आंठवी में फेल होने के बावजूद आज त्रिशनित करोड़पति हैं और बड़ी-बड़ी कंपनियां इनकी क्लाइंट हैं। त्रिशनित ने यह सब कुछ महज 23 साल की उम्र में ही हासिल कर लिया है।
बिजनेस बढ़ाने के लिए इस्तमाल हो रहे फेसबुक के प्राइवेट अकाउंट
बता दें कि 23 साल की उम्र में त्रिशनित साइबर सिक्युरिटी एक्सपर्ट बनकर करोड़ो की इनकम कर रहे हैं। त्रिशनित की कामयाबी की कहानी ह्यूमन ऑफ बॉम्बे के फेसबुक पेज पर भी प्रकाशित हुई है। इसमें उनके बारे में कई रोचक जानकारियां बताई गई हैं।
खबरों के मुताबिक त्रिशनित को बचपन से ही कंप्यूटर में काफी दिलचस्पी थी। वह हमेशा से ही वीडियो गेम खेलते रहते थे जिससे परेशान होकर उनके पिता रोज कंप्यूटर का पासवर्ड चेंज कर देते थे। लेकिन पासवर्ड चेंज होने के बावजूद त्रिशनित पासवर्ड क्रेक कर गेम खेलने लगते थे। यह सब देखकर त्रिशनित के पिता काफी प्रभावित हुए और त्रिशनित को नया कंप्यूटर लाकर दे दिया। एक दिन त्रिशनित की प्रिंसिपल ने उनके माता-पिता को स्कूल बुलाकर बताया कि उनका बेटा 8वीं में फेल हो गया है। इसके बाद त्रिशनित के माता-पिता ने पूछा कि वह क्या करना चाहते हैं?
इसके बाद उन्होंने निर्णय किया कि वह कंप्यूटर में अपना कॅरियर बनाएंगे। इसके बाद त्रिशनित ने स्कूल छोड़ दिया और कंप्यूटर की बारीकियों सीखने लगे। महज 19 साल की उम्र में त्रिशनित कंप्यूटर फिक्सिंग और सॉफ्टवेयर क्लीनिंग करना सीख गए और उन्होंने छोटे प्रोजेक्ट पर काम भी करना शुरू कर दिया था। उन्हें सबसे पहले चेक 60 हजार रुपए का मिला था जिससे उन्होंने खुद की कंपनी खोलने का प्लान बनाया। आज त्रिशनित की कंपनी का नाम टीएसी सेक्यूरिटी सॉल्यूशन है और यह साइबर सिक्युरिटी के क्षेत्र में काम कर रही है। अब रिलायंस, पंजाब पुलिस, एवन साइकिल और अमूली जैसी बड़ी कंपनियां साइबर सिक्युरिटी से जुड़ी उनकी सेवाएं ले रही हैं।