इस महल में हर रात आते हैं भगवान श्री राम, घटने लगती हैं रहस्यमयी घटनाएँ…

हम सभी भारत में रहते हैं और यह आस्थाओं का देश है। यहां का हर शख्स किसी खास में अपनी आस्था रखता है फिर चाहे वो देवता हो भगवान हो या फिर कोई संत हो।

बता दें कि भारत में लोग अपने देवताओं और अपने संतों को बड़े ही आदर से पूजते हैं।

हमारे देश में भगवान राम का जन्म हुआ था और भगवान राम से हजारों लोगों की आस्था जुड़ी हुई हैं। बता दें कि भारत में एक जगह ऐसी है जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां पर आज भी भगवान राम आते हैं।

इस महल में हर रात आते हैं भगवान श्री राम

आपको बता दें कि यह जगह मध्य प्रदेश में के ओरछा शहर में स्थित है। आपको ये बात थोड़ी अजीब जरूर लग सकती है लेकिन यहां के स्थानीय लोगों का दावा है कि राजा राम आज भी यहां पर सूरज ढलने के बाद आते हैं वो भी हर रोज।

बताते हैं कि यहां पर राजा राम को बंदूक से सलामी भी दी जाती है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक़ ओरछा के महल में हर रोज भगवान श्रीराम आते हैं और यहां पर ठहरते हैं।

कहते हैं कि भगवान राम यहां पर सुबह के समय आते हैं और सूरज ढलने के बाद यहां से चले जाते हैं। दरअसल यहां पर भगवान राजा को किसी ने देखा तो नहीं है लेकिन इसके बावजूद उनकी मौजूदगी यहां पर हर किसी ने महसूस की है।

अब आप सोच रहे होंगे कि भगवान राम यहां क्यों आते हैं तो आपको बता दें कि यहां मधुकर साहब नाम के राजा हुआ करते थे और उनकी रानी का नाम गणेश कुमारी था।

दरअसल राजा मधुकर कृष्ण भक्त थे और रानी राम भक्त थीं। एक बार राजा कृष्ण जी की पूजा के लिए वृंदावन जाना चाहती थीं और रानी अयोध्या जाकर राजा राम की पूजा करना चाहती थीं।

फेसबुक पर दोस्ती करना है कितना खतरनाक, सुनिए इस लड़की की कहानी

इस बात से राजा नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि अगर आप सच्ची राम भक्त हैं तो भगवान राम को ओरछा में विराजमान करो। इसके बाद रानी अयोध्या के लिए निकल गयीं।

इसके बाद रानी ने अयोध्या पहुंचकर यहां तपस्या शुरू की, लेकिन जब भगवान राम नहीं आए तब वो सरयू नदी में कूद गयीं।

तभी भगवान् राम प्रकट हुए और उन्हें बचा लिया और आखिर में रानी के साथ उनके महल में विराजमान होने के लिए चल दिए और तभी से ओरछा के महल में हर रोज भगवान राम आते हैं। यह स्थान आज भी अपने आप में रहस्य बना हुआ है।

 

LIVE TV