आज का राशिफल

दिनांक-25 नवंबर, दिन- शुक्रवार, 2016 का राशिफल

आज का राशिफल

मेष : अाशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। कारोबार में रुकावट आ सकती हैं। विदेशा यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

वृष : मानसिक शांति रहेगी। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढे़गा। नौकरी में इच्छा विरुद्ध अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

मिथुन : आशा-निराशा के मिश्रित रहेंगे। कारोबार के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कर्क : मन में निराशा एवं असंतोश के भाव रहेंगे। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ेंगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह : किसी पैतृक कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

कन्या : परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। संचित धन में कमी आ सकती है।

तुला : घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

वृश्चिक : संतान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में व्यवधान एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु : वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। वाहन सुख के रखरखाव पर खर्च बढे़ंगे। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर : परिवार की जिम्मेदारी बढ़ेंगी। जीवन साथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है।

कुंभ : शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। खर्चों में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

मीन : नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। लेकिन स्थान परिवर्तन भी संभव है। परिवार की समस्याएं बढ़ेंगी।

LIVE TV