आज का पंचाग- आप का दिन मंगलमय हो
आज का पंचाग- आपको राधाष्टमी की शुभ कामनाएं
09 सितम्बर 2016 दिन- शुक्रवार
शुक्रवार के दिन तेल मर्दन (मालिश) करने से विघ्न बाधाएं आती है। (मुहूर्तगणपति), शुक्रवार के दिन तेल मर्दन (मालिश) करने से विघ्न बाधाएं आती है। (मुहूर्तगणपति)
विक्रम संवत्- 2073,संवत्सर- सौम्य तदुपरि साधारण,शक- 1938, अयन – दक्षिणायन,गोल- उत्तर,ऋतु- वर्षा,मास- भाद्रपद,पक्ष- शुक्ल,तिथि- अष्टमी रात्रि 02:01 बजे तक तदुपरांत नवमी।,नक्षत्र- ज्येष्ठा रात्रि 04:12 बजे तक तदुपरान्त मूल।,योग- विष्कुम्भ दिन में 11:00 बजे तक तदुपरांत प्रीति।
दिशाशूल– शुक्रवार को पश्चिम दिशा और नैऋत्यकोण का दिशाशूल होता है यदि यात्रा अत्यन्त आवश्यक हो तो जौ का सेवनकर प्रस्थान करें।
राहुकाल (अशुभ)– दिन 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
सूर्योदय- प्रातः 05:51।
सूर्यास्त- सायं 06:15।
भद्रा–
पंचक- पर्व त्यौहार– राधा अष्टमी, राधारानी महाभिषेक , ज्येष्ठा देवी पूजन , महालक्ष्मी व्रतारम्भ 16 दिवसात्मक (निशीथ व्यापिनी)।
मुहूर्त– सप्तमी को ताड़ के फल का सेवन करने से रोग बढ़ता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण ब्रह्मा खण्ड 27:29-34)
“दधिं भाद्रपदे त्यजेत्।। भाद्रपद मास में दही का सेवन नहीं करना चाहिए।।
आज से 16 दिनपर्यन्त निशीथ काल में महालक्ष्मी मन्त्र का 8 माला जप करना चाहिए।
महालक्ष्मी मन्त्र है–
” ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः ” इस मन्त्र के जप से आर्थिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।।
इसके अतिरिक्त श्रीसूक्त और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इस 16 दिवसात्मक। निशीथकालीन पूजन– जप -पाठ आदि से महान आर्थिक संकट से मुक्ति मिलती है।।
प्रस्तुति: डा0 बिपिन पाण्डेय