आज का इतिहास : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी ने कहा अलविदा

आज का इतिहासबली राम भगत का जन्म 7 अक्टूबर, 1922 को हुआ था। ये प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, संसदीय व्यवस्था के गहन अनुभवी तथा संसदीय प्रक्रियाओं तथा कार्यसंचालन नियमों के अच्छे ज्ञाता थे। इन्हें जब 15 जनवरी, 1976 में पांचवीं लोकसभा के लोकसभा अध्यक्ष निर्वाचित किया गया, तब सभा का निर्धारित कार्यकाल समाप्त होने को था।

भगत में अध्यक्ष पद के लिए अपेक्षित सभी योग्यताएं विद्यमान थीं। वे स्पष्टवादी, ईमानदार, दृढ़ और निष्पक्ष व्यक्ति थे। सभा तथा उसकी परम्पराओं में उनकी गहरी श्रद्धा थी। स्वतंत्रता के पश्चात् लोक सभा अध्यक्ष के रूप में भगत का चौदह मास से भी कम अवधि का कार्यकाल सबसे छोटा कार्यकाल था किन्तु इस संक्षिप्त अवधि में उन्होंने सदन की कार्यवाही पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। अध्यक्ष पद पर रहने के बाद राज्यपाल के रूप में उन्होंने जिस प्रकार कार्य किया, उससे यह सिद्ध हो गया कि वे सहज रूप से एक योग्य और प्रतिभा सम्पन्न व्यक्ति हैं। विभिन्न राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उन्होंने अपनी योग्यता का परिचय दिया। इनकी मृत्यु  2 जनवरी, 2011 को हुई।

आज का इतिहास :-

2 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1954-पद्म विभूषण पुरस्कार की स्थापना 2 जनवरी 1954 में की गयी थी।
भारत रत्‍न पुरस्कार 2 जनवरी 1954 को प्रारम्भ किया गया था।
1973- जनरल एस. एफ. ए. जे. मानिक शॉ को फ़ील्ड मार्शल बनाया गया।
1989 – रणसिंधे प्रेमदास श्रीलंका के राष्ट्रपति बने।
1991- तिरुअनंतपुरम हवाई अड्डा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया।
2001 – बांग्लादेश में ‘फ़लवा’ अवैध घोषित।
2002 – अर्जेन्टीना में 12 दिन में पांचवां राष्ट्रपति नियुक्त, देश दिवालिया घोषित, काठमाण्डू में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक प्रारम्भ, पाकिस्तान आतंकवादियों को सौंपने के लिए सशर्त तैयार।
2008- बलिया लोकसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर विजयी रहे।
सैन फ़्रांसिस्को में रहने वाली समन हसनैन वर्ष 2002 की मिसेज पाकिस्तान वर्ल्ड चुनी गईं। चिली का दक्षिणी लाइमा ज्वालामुखी फटा।

2 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
1878 – मन्नत्तु पद्मनाभन – केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक
1905- जैनेन्द्र कुमार- हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार।
1906 – डी. एन. खुरोदे – प्रसिद्ध भारतीय उद्यमी थे, जिनका भारत के दुग्ध उद्योग में योगदान।
1940 – एस. आर. श्रीनिवास वर्द्धन- भारतीय अमरीकी गणितज्ञ।
1970 – बुला चौधरी – प्रसिद्ध तैराक।

2 जनवरी को हुए निधन
1987 – हरे कृष्ण मेहताब – ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के प्रमुख नेता तथा आधुनिक उड़ीसा के निर्माताओं में से एक।
2011- बली राम भगत, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष
2014 – अन्नाराम सुदामा, राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार
1989 – सफ़दर हाशमी – प्रसिद्ध मार्क्सवादी नाटककार, कलाकार, निर्देशक एवं गीतकार।
1950 – डॉ. राधाबाई – प्रसिद्ध महिला स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारका।
2010 – राजेन्द्र शाह- गुजराती साहित्यकार

LIVE TV