आज का इतिहास: जानें 15 नवंबर की ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में

15 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं –

1830- समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इंग्लैंड गए थे।
1920- जिनेवा में लीग ऑफ नेशंस की पहली बैठक आयोजित की गई।
1922- यूनाइटेड किंगडम में गठबंधन सरकार से कंजरवेटिव पार्टी ने समर्थन वापस लेकर मध्यावधि चुनाव कटवाने को बाध्य किया था।
1936- नाजी जर्मनी और जापान के बीच कोमिंट्रन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये गये थे।
1947- विश्व स्वास्थ्य संगठन संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण बना।
1949- महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे और नारायण आप्टे को फांसी पर लटकाया गया था।
1955- पोलैंड और यूगोस्लाविया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1961- संयुक्त राष्ट्र द्वारा परमाणु हथियारों पर रोक लगा दी गई।
1988- पी.एल.ओ. के अध्यक्ष यासर अराफात द्वारा फिलिस्तीन स्वतंत्र राष्ट्र घोषित हुआ।
2012- शी जिनपिंग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने।

15 नवंबर को जन्मे व्यक्ति –
1866- भारत की प्रथम महिला बैरिस्टर कार्नेलिया सोराबजी का जन्म हुआ था।
1875-भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक आदिवासी नेता विरसा मुण्डा का जन्म हुआ।
1986- देश की महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का जन्म हुआ था।

LIVE TV