इन उपायों से आज के दिन करें भगवान गणेश को प्रसन्न, होंगे अचूक फायदे

भगवान गणेशभगवान श्री गणेश को सबके दुखों का पालनहार कहा जाता है। शास्‍त्रों में भी बताया गया है कि बुधवार के दिन भगवान गणेश की आराधना करने से जिंदगी की हर समस्‍या का निवारण हो सकता है।

भगवान गणेश को करें प्रसन्‍न

हिंदू धर्म में ये बात प्रचलित है कि प्रमुख पांच देवी-देवताओं यानी कि सूर्य, विष्णु, शिव, शक्ति और गणपति में भगवान गणेश की पूजा सबसे पहले की जाती है। क्योंकि गणेश जी को भौतिक, दैहिक और अध्यात्मिक कामनाओं के सिद्धि के लिए सबसे पहले पूजा जाता है। इसलिए इन्‍हें गणाध्‍यक्ष भी कहा जाता है।

भगवान गणेश स्वयं रिद्धि-सिद्धि के दाता और शुभ-लाभ के प्रदाता हैं। वे भक्तों की बाधा, संकट, रोग-दोष तथा दरिद्रता को दूर करते हैं। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि श्री गणेश जी विशेष पूजा का दिन बुधवार है।

ज्‍योतिष के अनुसार, अगर आपकी कुंडली में बुध ग्रह अशुभ स्थिति में है तो इस दिन गणेश जी की आराधना करने से वह भी शांत हो जाता है।

तो आज के दिन गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय-

  1. बुधवार के दिन सुबह स्नान कर गणेश जी के मंदिर उन्हें दूर्वा की 11 या 21 गांठ अर्पित करें। ऐसा करनें से आपको जल्द ही शुभ फल मिलेगे।
  2. अगर आप जिस काम को करने की कोशिश करते है या फिर हर काम में आपको असफलता मिलती है तो बुधवार के दिन गणेश के इस मंत्र का जाप विधि-विधान से करें। आपकों सभी कष्टों से निजात मिल जाएगा।
    त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय। नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।
  3. अगर आपके घर में हमेशा कलह रहती है। जिसके कारण आपके परिवार में कभी सुख-शांति नही रहती है। इसके लिए बुधवार को दूर्वा से बनी हुई प्रतिकात्मक मूर्ति बनवाएं और उसे अपने घर के पूजा-स्थल में स्थापित करें साथ ही इनका रोज विधि-विधान से पूजा करें।
  4. इस दिन गणेशजी को सिंदूर चढ़ाएं। लेकिन शिव परिवार या शिव के सभी अंश अवतारों पर सिंदूर चढ़ाने का एक अलग ही महत्व है। इसलिए हर बुधवार को इस मंत्र के साथ गणेशजी को सिंदूर चढ़ाना चाहिए।
    सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्। शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम्।।
  5. हिन्दू धर्म में गाय को अपनी माता के समान माना जाता है। उनकी सेवा करनें से आपको सुख-शांति की प्राप्ति होती है। इसके लिए बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाएं। जिससे कि सभी देवी-देवताओं की कृपा आप पर बनी रहेगी।
  6. अगर आपका बुध ग्रह खराब है तो इसके लिए बुधवार के दिन किसी गरीब या किसी मंदिर में जाकर हरे मूंग का दान करें इससे आपका बुध ग्रह का दोष शान्त हो जाएगा।
  7. बुधवार को गणेश जी को शमी के पत्ते चढ़ाने पर बुद्धि तेज होती है साथ ही सभी क्लेशों का नाश और मानसिक शांति मिलती है। शमी के पत्ते चढाते समय इस मंत्र का जाप करें जिससे कि गणेश जी जल्द प्रसन्न होगा।
    त्वत्प्रियाणि सुपुष्पाणि कोमलानि शुभानि वै। शमी दलानि हेरम्ब गृहाण गणनायक।।
  8. सुख-समृद्धि के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी के अनुसार अपने हाथ की सबसे छोटी उंगली में पन्ना रत्न धारण करें।
LIVE TV