एक दुपट्टा बना प्रि‍यंका के गले का फंदा, यूजर्स ने दिया देश निकाला

प्रियंका चोपड़ामुंबई। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों जैसी भी तस्‍वीर पोस्‍ट करती हैं वह ट्रोल हो जाती हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका की कोई भी हरकत यूजर्स को रास नहीं आ रही हैं। यूजर्स उन्‍हें ट्रोल करने का बहाना ढूंढ लेते हैं। हाल ही में ऐसा कुछ प्रियंका चोपड़ा के साथ एक बार फिर हुआ है।

स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रियंका ने अपनी खुशी जताते हुए एक तस्‍वीर शेयर की थी। यह तस्‍वीर लोगों की नजर में इस कदर खटकी कि प्रियंका बुरी तरह ट्रोल होने लगीं।

यह भी पढ़ें: फोर्ब्‍स की लिस्‍ट से गायब हुआ दीपिका का नाम, नहीं बचा पाईं साख

तस्‍वीर में प्रियंका दुपट्टे ओढ़ी हुई हैं जो तिरंगे की तरह दिख रहा है। ऐसा कर वह स्‍वतंत्रता दिवस की खुशी जाहिर कर रही थीं। इस दुपट्टे को ओढ़ना उनके गले का फंदा बन गया है।

ट्रोल कर रहे यूजर्स उन्‍हें भारत वापस न आने की सलाह दे रहे हैं। यूजर्स के मुताबिक, प्रियंका ने तिरंगे को ओढ़कर अक्षम्य अपराध कर दिया है।

यह भी पढ़ें: 8 सालों बाद ऐसा दिखता है 3 ईडियट्स का मिलीमीटर

हालांकि प्रियंका का ऐसा कोई भी इरादा नहीं था की वे किसी की भावना को ठेस पहुंचाएं। पर शायास्द उनकी तस्वीरों को देखने का लोगों का नजरिया कुछ ज्यादा ही टेढ़ा हो गया।

ध्यान रहे कि उन्होंने तिरंगे के रंग से सराबोर दुपट्टा ओढ़ा है, जिसे अमूमन लडकियां इस्तेमाल करती रहती हैं। जो उनके देश के प्रति भक्ति और प्रेम का प्रतीक है। उनका यह महज खुशी जाहिर करने का तरीका था।

अक्‍सर स्‍वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौकों पर कई लोग तिरंगे से प्रेरित होकर साड़ी या सूट पहने नजर आते हैं।

 

 

Independence Day #Vibes ??#MyHeartBelongsToIndia #happyindependencedayindia #jaihind

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Aug 14, 2017 at 6:17pm PDT

LIVE TV